Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में 64.80 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बुलंदशहर से लाया था नशे की खेप

मंडी क्षेत्र में PWD गेट के पास SOG और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
216 ग्राम स्मैक बरामद, आरोपी हिमाचल प्रदेश में भी NDPS मामले में जा चुका है जेल

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी में एक आरोपी को 216 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत पुलिस ने करीब 64 लाख 80 हजार रुपये आंकी है। एसओजी और कोतवाली हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई मंडी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेट के पास चेकिंग के दौरान की। पुलिस के अनुसार, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में नशे की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता तथा एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सौन के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। 16 नवंबर को मंडी क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी गेट के पास संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 216 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश कुमार (30) पुत्र ईश्वरी प्रसाद, निवासी ग्राम गालिबपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हल्द्वानी की बड़ी मंडी में सब्जी का काम करता है और पैसों के लालच में अपने गांव के एक व्यक्ति के कहने पर बुलंदशहर से स्मैक खरीदकर लाया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिमाचल प्रदेश में भी एनडीपीएस के एक मामले में जेल जा चुका है। उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, टीपी नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार और एसओजी के हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा तथा भानू ओली शामिल रहे। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2,500 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  दुखद ब्रेकिंग : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर आज सुबह बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 6 यात्रियों की मौत, 20 घायल,
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News