Connect with us

Uncategorized

पीएम मोदी ने मन की बात में उत्तराखंड का किया जिक्र, टिहरी की हेवल नदी के बारे में कहा ये

हर रविवार पीएम मोदी मन की बात करते है। इस दौरान 25 अक्टूबर वाली मन की बात उत्तराखंड के लिए खास थी। पीएम ने टिहरी की हेवल नदी का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि हेवल नदी को सामूहिक प्रयासों से लोगों और प्रशासन ने पुनर्जीवन दिया है। जो कि काबिले तारीफ है। नक्शेदेखें

पीएम मोदी ने मन की बात में टिहरी गढ़वाल की हेवल नदी का किया जिक्र
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि हेवल नदी के पुनर्जीवन की कहानी सभी के लिए सीख है। उन्होंने इसके लिए सामूहिक प्रयासों की भी सराहना की। उनका कहना है कि ये सभी उत्तराखंडवासियों के लिए गर्व की बात है। जनसहभागिता से जल संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।

सीएम धामी ने भी दी प्रतिक्रिया
मन की बात में टिहरी गढ़वाल के जिक्र के बाद सीएम धामी ने भी इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्र के मार्गदर्शन में राज्य सरकार नदियों, प्राकृतिक जलस्रोतों एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सीएम ने बताया कि सरकार का संकल्प जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों को बचाना है। साथ ही, हमारा लक्ष्य एक स्वच्छ, हरा-भरा और समृद्ध उत्तराखंड बनाना है।

मालूम हो कि टिहरी गढ़वाल में जलस्रोत और धाराएं सूखने की कगार पर है। इन्हीं को पुनर्जीवित करने की कोशिशों की जा रही हैं। इसके लिए हेवल नदी के पुनर्जीवन मॉडल पर काम किया जा रहा है। इसके तहत 126 प्राकृतिक जलस्रोतों, 28 छोटी धाराओं और 16 रिचार्ज जोन में काम किया गया है।

यह भी पढ़ें -  दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद ने बेरहमी से मारा

जल संरक्षण और बारिश के पानी को जमा करने के लिए 1 लाख 58 हजार 572 संरचनाएं बनाई गई हैं। इसके अलावा, 20.62 लाख पौधे लगाए गए हैं, जो स्थानीय पर्यावरण और जल संरक्षण में मदद करते हैं। इस पहल में जंगलों, जलस्रोतों, छोटी धाराओं, रिचार्ज जोन और स्थानीय लोगों को साथ जोड़कर पानी बचाने पर काम किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News