उत्तराखण्ड
श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा
पर्वत प्रेरणा ब्यूरो
चंपावत। जिला मुख्यालय में सोमवार को श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक मेडिकल प्रमाणपत्र तैयार कराने को लेकर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और युवा उमड़ पड़े। मेडिकल बनवाने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए, जिसके चलते अस्पताल परिसर में लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। तेज धूप और उमस के बीच महिलाएं और युवा लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कई लोगों ने व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों का कहना था कि श्रम कार्ड के लिए मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाना आवश्यक है, लेकिन एक साथ बड़ी संख्या में आवेदकों के पहुंचने के बावजूद व्यवस्था को लेकर पर्याप्त तैयारी नहीं की गई। इसके चलते पूरे दिन अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। देखें वीडिओ…
ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने प्रशासन से मांग की कि श्रम कार्ड से संबंधित मेडिकल जांच के लिए अलग-अलग दिनों में व्यवस्था की जाए और पर्याप्त काउंटर बढ़ाए जाएं, ताकि लोगों को घंटों कतार में खड़े होकर परेशान न होना पड़े।
चंपावत से जगदीश चंद्र जोशी की खास रिपोर्ट







