Connect with us

Uncategorized

खुर्पाताल में मां मंसा देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, आज महाभंडारा

खुर्पाताल। नवरात्र के अष्टमी पर्व पर मां मंसा देवी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही तेज रही। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने भी मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

अष्टमी पर मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा की गई। शाम को महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद आयोजित पंच आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। घंटियों और जयकारों से मंदिर परिसर देर शाम तक गूंजता रहा।

आज नवमी पर कन्या पूजन के साथ महाभंडारे का आयोजन होगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां के दर्शन करने और महाभंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

मंदिर में बजून, मंगोली, सरिताताल, खुर्पाताल और नारायण नगर समेत आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में रोजाना आयोजित हो रही पंच आरती श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष हरेंद्र बिष्ट, सचिव दीपक कराकोटी, मनमोहन सिंह कंवल, दीपक पांडे, कृपाल बिष्ट, दीपु बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, कृपाल कराकोटी, रविंद्र सिंह और उज्ज्वल बिष्ट समेत अन्य लोग जुटे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू का पलटवार, बोले- जल्द भ्रष्टाचार का खुलासा करूंगा

More in Uncategorized

Trending News