Connect with us

Uncategorized

मसूरी में एक्टर अक्षय कुमार की बिगड़ी तबीयत, शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए है अभिनेता

akshay-kumar-mussoorie-shooting-stopped-dehradun-health-update

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की मसूरी में तबीयत बिगड़ गई थी। उनकी पीठ में खिंचाव आ गया है। साथ ही ठंड की वजह से दर्द होने की भी बात सामने आई थी। इसके बाद उन्हें राजपुर के एक गेस्ट हाउस में भेजा गया। जहां डॉक्टर उनका ने इलाज किया।

मसूरी में एक्टर अक्षय कुमार की बिगड़ी तबीयत

फिलहाल अभिनेता मसूरी के होटल सवॉय में रुके हुए हैं। अक्षय कुमार की टीम ने बताया कि वो मसूरी के लाइब्रेरी चौक पर शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान अचानक उनकी पीठ में दर्द उठा। दर्द ज्यादा था इसलिए बीच में ही शूटिंग रोकनी पड़ी। बता दें कि अभिनेता मंगलवार को दिल्ली से सड़क मार्गग के रास्ते उत्तराखंड पहुंचे थे।

शूटिंग के लिए आए है उत्तराखंड

अक्षय को यहां दो दिन तक शूटिंग करनी थी। बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने की वजह से वो शूटिंग के लिए मसूरी नहीं पहुंच पाए। अब दर्द से थोड़ा उन्हें राहत है। ऐसे में वो अब दोबारा मसूरी पहुंच गए है और फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि, अगर दर्द बढ़ा तो वो दिल्ली भी लौट सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, कई क्षेत्रों में पांच घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

More in Uncategorized

Trending News