Connect with us

Uncategorized

दो जगह नाम वालों पर निर्वाचन विभाग की नजर, 4 जनवरी को आएगी उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2027 से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। निर्वाचन विभाग अब ऐसे मतदाताओं पर भी नजर रखेगा, जिनके नाम दो अलग-अलग स्थानों की मतदाता सूची में दर्ज हैं। ऐसे नामों को DSE (डुप्लीकेट सिमिलर एंट्री) के जरिए चिह्नित कर जांच की जाएगी। इसके बाद नियमों के अनुसार तय होगा कि संबंधित मतदाता का नाम किस स्थान की सूची में रखा जाएगा।

मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान की समीक्षा के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति साझा की। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरणों की गलतियां सुधारने के लिए दावा-आपत्ति की अवधि तक अभियान जारी रहेगा।
50 हजार नए मतदाताओं ने नाम जोड़ने को किया आवेदन
12 नवंबर से जारी अभियान के दौरान अब तक करीब 50 हजार फॉर्म-6 निर्वाचन विभाग को प्राप्त हुए हैं। फॉर्म-6 के जरिए नए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करते हैं।वहीं, करीब 8 हजार फॉर्म-7 नाम हटाने और 43 हजार फॉर्म-8 नाम, पता समेत अन्य विवरणों में सुधार अथवा मतदाता सूची में स्थानांतरण के लिए प्राप्त हुए हैं।निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों से अपने बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के माध्यम से मतदाताओं की गलतियां ठीक कराने और जरूरतमंद लोगों से फॉर्म-8 भरवाने में सहयोग करने की अपील की है, ताकि अंतिम सूची जारी होने से पहले अधिक से अधिक त्रुटियां दूर हो सकें।

4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 28 दिसंबर तक इनका निस्तारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में जिला सहकारी बैंक वित्तीय गड़बड़ी का मामला, तीन शाखा प्रबंधक निलंबित

4 जनवरी 2027 को उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। चुनाव से पहले जारी होने वाली इस सूची में नए मतदाताओं के नाम जुड़ने के साथ डुप्लीकेट नामों और गलत विवरणों को हटाने व सुधारने पर विशेष जोर रहेगा।बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भाजपा, कांग्रेस, बसपा, आम आदमी पार्टी और सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News