Connect with us

Uncategorized

महंगाई के मोर्चे पर राहत: उत्तराखंड में राष्ट्रीय औसत से कम रही महंगाई, देश में 19वें पायदान पर राज्य

देशभर में लगातार बढ़ती महंगाई और रसोई के बिगड़ते बजट के बीच उत्तराखंड के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से अक्टूबर 2026 के खुदरा महंगाई (Retail Inflation) के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इसके मुताबिक, उत्तराखंड में कुल महंगाई दर 5.41 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो पूरे देश के औसत (6.09 प्रतिशत) से काफी कम है। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में महंगाई के मामले में उत्तराखंड 19वें नंबर पर है।

गाँवों में शहरों से थोड़ी ज्यादा महंगाई
अगर अपने राज्य के अंदर की बात करें, तो शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई का असर थोड़ा ज्यादा देखने को मिला है। अक्टूबर 2026 में उत्तराखंड के गाँवों में खुदरा महंगाई दर 5.84 प्रतिशत रही, जबकि शहरों में यह 4.66 प्रतिशत पर ही सीमित रही। राहत की बात यह है कि ये दोनों ही आँकड़े राष्ट्रीय स्तर के ग्रामीण (6.63%) और शहरी (5.41%) औसत से कम हैं।

उत्तर प्रदेश से बेहतर स्थिति
पड़ोसी राज्यों से तुलना करें तो उत्तराखंड की स्थिति उत्तर प्रदेश से काफी बेहतर है। उत्तर प्रदेश में कुल महंगाई दर 6.47 प्रतिशत दर्ज की गई, जो राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश (4.27%) और हरियाणा (4.38%) में महंगाई पर और भी बेहतर नियंत्रण देखा गया है। पड़ोसी देश जैसे जम्मू-कश्मीर में यह 4.88 प्रतिशत और लद्दाख में 6.34 प्रतिशत रही। पूरे देश में मिजोरम ऐसा राज्य रहा जहाँ सबसे कम 2.85 प्रतिशत महंगाई दर्ज की गई। नक्शेदेखें

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर जिला अस्पताल में मोबाइल शॉप स्वामी की चाकू से गोदकर हत्या, भाई समेत दो घायल

देशभर में क्या है स्थिति?
अक्टूबर में पूरे देश की खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09 प्रतिशत पर पहुँच गई है, जो सितंबर में 5.54 प्रतिशत थी। बड़े राज्यों की बात करें तो दक्षिण भारत के राज्यों में महंगाई की मार सबसे ज्यादा है। तमिलनाडु (7.29%), तेलंगाना (7.26%) और आंध्र प्रदेश (7.25%) देश के सबसे महंगे राज्यों में शामिल रहे।

रसोई में क्या महंगा और क्या सस्ता हुआ?
महंगाई को बढ़ाने में सबसे बड़ा हाथ खाने-पीने की चीजों का रहा है। देश में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर बढ़कर 8.94 प्रतिशत हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि स्थानीय स्तर पर आपूर्ति ठीक रहने के कारण उत्तराखंड में राष्ट्रीय औसत के मुकाबले महंगाई अभी नियंत्रण में है, लेकिन प्याज-लहसुन जैसी रोजमर्रा की चीजों के तेवर कड़े होने से लोगों को बाजार में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगले महीने यानी दिसंबर में नवंबर के नए आंकड़े सामने आएं नक्शेदेखें

प्याज लहसुन, ने रुलाया नींबू ने खट्टा किया स्वाद
प्याज की कीमतें तो आसमान छू रही हैं, इसकी सालाना महंगाई दर बढ़कर 116.22 प्रतिशत पर पहुँच गई है। इसके अलावा लहसुन (60.74%), अदरक (48.32%) और नींबू (47.30%) ने भी आम आदमी की जेब ढीली की है। सोने-चांदी के बाजार में चांदी के आभूषणों की महंगाई भी 52.39 प्रतिशत दर्ज की गई।

सब्जियों ने दी राहत
दूसरी तरफ, सब्जियों ने कुछ राहत भी दी है। आलू की कीमतों में -14.24 प्रतिशत और फूलगोभी में -10.57 प्रतिशत की जोरदार गिरावट आई है। इसके साथ ही नारियल (-5.60%), बैंगन (-3.34%) और पत्तागोभी (-1.92% सस्ती हुई है)।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर!, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार

अन्य प्रमुख क्षेत्रों का हाल

विभिन्न श्रेणियों के सूचकांकों पर नजर डालें तो व्यक्तिगत देखभाल एवं सामाजिक सुरक्षा श्रेणी में सर्वाधिक 10.14 प्रतिशत और रेस्तरां व आवास सेवाओं में 10.06 प्रतिशत की महंगाई दर्ज की गई। परिवहन क्षेत्र में महंगाई 5.84 प्रतिशत, कपड़ा व जूते में 4.96 प्रतिशत और शिक्षा सेवाओं में 4.02 प्रतिशत रही। वहीं, स्वास्थ्य क्षेत्र में 2.05 प्रतिशत और आवास, बिजली व ईंधन श्रेणी में 2.90 प्रतिशत की मामूली वृद्धि देखी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News