Connect with us

Uncategorized

देवप्रयाग में भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पर्यटकों की कार, दो की मौत

ACCIDENT NEWS

देवप्रयाग में सुबह तड़के रुद्रप्रयाग की ओर जा रही हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देवप्रयाग में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा सुबह करीब 5 बजकर 40 मिनट का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की वैगनआर कार चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी। इस दौरान देवप्रयाग से करीब चार किमी आगे श्रीनगर की ओर रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे।

हादसे में दो की मौत

रेस्क्यू टीम ने कार से दो मृतकों के शवों को बरामद किया है। जबकि तीन घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। घायलों की पहचान उत्तम सिंह (33), निवासी रुद्रप्रयाग, टीशा रावत (18) और सुनीता देवी (45), निवासी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। जबकि कार चालक अनिल सिंह (33) और सत्येश्वरी देवी (72) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को खाई से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- “अगर मेरी बेटी…”

More in Uncategorized

Trending News