Connect with us

Uncategorized

खरगे शुद्धिकरण विवाद: देहरादून में कांग्रेस करेगी बड़ा प्रदर्शन, कुमारी सैलजा भी होंगी शामिल

मीनाक्षी

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण के मामले में उपजे घटनाक्रम को लेकर पार्टी हाईकमान सक्रिय है। इस प्रकरण को लेकर कांग्रेस सितंबर के पहले सप्ताह में देहरादून में बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी। इसमें उत्तराखंड प्रभारी व सांसद कुमारी सैलजा के भी शामिल होंगी।
कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी एवं सांसद कुमारी सैलजा ने दिल्ली में रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चुनाव प्रचार अभियान प्रभारी विधायक प्रीतम सिंह से पूरे प्रकरण पर फीडबैक लिया। उन्होंने अब तक पार्टी की ओर से उठाए गए कदमों और आगे की रणनीति की भी जानकारी ली। दोनों नेता रविवार को दिल्ली पहुंचे।

उत्तराखंड प्रभारी सैलजा ने लिया फीडबैक
कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश प्रभारी को हल्द्वानी में हुई घटना से लेकर पार्टी की ओर से भाजपा के खिलाफ अपनाए गए रुख और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी। कांग्रेस इस प्रकरण को राजनीतिक और सामाजिक रूप से गंभीर मुद्दा बताते हुए इसे जनता के बीच ले जाने की तैयारी कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रदेश प्रभारी ने नेताओं से संगठन स्तर पर की जा रही तैयारियों और आंदोलन को लेकर भी चर्चा की।

कांग्रेस का प्रयास है कि इस मुद्दे पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर सरकार व भाजपा के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाए।

सितंबर पहले सप्ताह देहरादून में सभा करेगी कांग्रेस
खरगे प्रकरण को लेकर कांग्रेस सितंबर के पहले सप्ताह में देहरादून में बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। पार्टी इस मुद्दे पर मुखर है। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ केंद्रीय नेता भी शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद हल्द्वानी में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन आयोजित किया जा सकता है। इसमें पार्टी के शीर्ष केंद्रीय नेता शामिल हो सकते हैं।

More in Uncategorized

Trending News