Connect with us

उत्तराखण्ड

सुमित हृदयेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, बुद्ध पार्क में फूंका पुतला

पर्वत प्रेरणा ब्यूरो
हल्द्वानी। रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली के दौरान कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश द्वारा नैनीताल के एसएसपी पर भाजपा जिलाध्यक्ष की तरह काम करने का आरोप लगाए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। विधायक के बयान के विरोध में शनिवार देर शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन कर कॉंग्रेस का पुतला फूंका।


भाजपा नेताओं ने कांग्रेस विधायक के बयान को पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करने वाला बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि को अधिकारियों के खिलाफ इस तरह की अमर्यादित और राजनीतिक टिप्पणी करने से बचना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व मेयर जोगेंद्र पाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू और दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक समेत कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक विफलताओं का ठीकरा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर फोड़ने के बजाय जनता के बीच अपने कार्यों का हिसाब देना चाहिए।
भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर बिना ठोस आधार के राजनीतिक आरोप लगाने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और सुमित हृदयेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  फिर सुर्ख़ियों में जैनी प्रकरण: महिला ने हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप, DGP से की DNA टेस्ट की मांग

More in उत्तराखण्ड

Trending News