Connect with us

Uncategorized

सत्ता में नरेंद्र मोदी के 25 साल: CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की PM के यशस्वी जीवन के लिए पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार यानी आज सरकार के मुखिया के तौर पर लगातार 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री के यशस्वी जीवन के लिए पूजा की।

CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की PM के यशस्वी जीवन के लिए पूजा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 साल पूरा होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

PM ने अपने जीवन में देश को नई दिशा देने का किया कार्य: CM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 25 सालों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का काल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य किया है। शहरखोजें

PM के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा भारत: CM
मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ और सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य का विषय है।

More in Uncategorized

Trending News