Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र में 8 और 9 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मीनाक्षी

हल्द्वानी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण), हल्द्वानी की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की गई है। 33/11 केवी उपसंस्थानों की टेस्टिंग एवं निर्माणाधीन उपसंस्थानों के लिए 33 केवी लाइन निर्माण कार्य के साथ-साथ लूपिंग-चॉपिंग व अनुरक्षण कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

विभाग के अनुसार 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कठघरिया, फूलचौड़, टीपी नगर, घौलाखेड़ा और लालकुआं क्षेत्र से जुड़े कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इनमें जयपुर पाडली, ईसाई नगर, कुरिया गांव, जीतपुर नेगी, लालडांठ रोड, दमुवाढूंगा, पीलीकोठी, कठघरिया, बच्चीनगर, बिठौरिया, मुखानी, छड़ायल नायक, सुयाल कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, तल्ली हल्द्वानी, इंद्रपुरी, शक्ति विहार, दुर्गा कॉलोनी, आम का बगीचा, हल्दूचौड़, इंद्रानगर, विकासपुरी, गौलागेट, संजय नगर और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

इसी तरह 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कुटकौंडा, फूलचौड़, घौलाखेड़ा, कमलुवागांजा और हरिनगर से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित इलाकों में रामपुर रोड के कुछ हिस्से, हरिपुर फुटकुआं, चांदनी चौक, हल्दूपोखरा, आनंदपुर, गैस गोदाम रोड, गोकुलधाम, देवलचौड़, फूलचौड़, पंचायत घर, लामाचौड़, भरतपुर, पदमपुर, पाडली, नाथूपुर पाडली, गुनीपुर, अमलतास विहार, एमआईटी कॉलेज, रॉयल इनक्लेव, डिफेंस कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन के दौरान कार्यस्थल पर आवागमन न करें और अपने सामान की सुरक्षा रखें। साथ ही बच्चों एवं पालतू पशुओं को कार्यस्थल से दूर रखने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कार्य की जटिलता के कारण विद्युत आपूर्ति बंद रहने की अवधि में थोड़ा परिवर्तन भी संभव है।

More in Uncategorized

Trending News