Uncategorized
16 June Uttarakhand Weather Update: IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 16 जून को भी पहाड़ी जिलों में बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों के लिए बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है।
16 जून को उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा? (Uttarakhand Weather Update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 16 जून को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली और बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं शेष जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
21 जून तक ख़राब रहेगा मौसम
वैज्ञानिकों की माने तो 17 जून को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है। 21 जून तक प्रदेश में ये सिलसिला जारी रहने वाला है। जिसके चलते आने वाले चार से पांच दिनों में पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है







