Connect with us

Uncategorized

30 अक्टूबर से देहरादून में भव्य आयोजन!, दशै-दीपावली महोत्सव में नेपाली-उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

gorkha-dashain-diwali-festival-dehradun-october-2026

गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2026 का भव्य शुभारंभ हर साल की तरह इस साल भी वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा नेपाल के कार्यवाहक राजदूत डॉ.सुरेन्द्र थापा मुख्य रुप से पहुंच रहे हैं I खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम रहेगी।

30 अक्टूबर से देहरादून में भव्य आयोजन!

वहीं कार्यक्रम में मयूर नृत्य के भी प्रस्तुतियां होंगी वहीं आकाश थापा की भी मनमोहक कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र होंगे। वहीं नेपाली सेल रोटी, गोरखाली चटनी, फिनी, चुकानी, गुंडरूक के साथ साथ उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन का लुफ़्त लोग उठा सकते हैं।

नक्शेदेखें

दसवीं बार गोरखा दशैं दिवाली मेले का आयोजन

आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा और अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से पत्रकार को ये जानकारी दी I उन्होंने बताया कि समिति इस बार दसवीं बार गोरखा दशैं दिवाली मेले का आयोजन कर रही है I गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित होने जा रहे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, प्रदीप बत्रा, नेपाल के कार्यवाहक राजदूत डॉ.सुरेन्द्र थापा विधायक विनोद चमोली, महापौर सौरभ थपलियाल शिरकत कर रहे हैं I

बहुत सारे स्टॉल भी लगाए जा रहे

उन्होंने ये भी बताया कि वीर गोरखा कल्याण समिति का मुख्य उद्देश्य जहां आपसी सद्भाव पैदा करना है वहीं गोरखा समुदाय की पारंपरिक संस्कृति को बेहतर बनाना और बरकरार रखना है I मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2026 के इस भव्य व बेहतरीन आकर्षक कार्यक्रम में बहुत सारे स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं, जहां उत्तराखंड एवं नेपाल के पारंपरिक वेशभूषा खान-पान से लोग रूबरू होंगे।

यह भी पढ़ें -  पीएम मोदी ने मन की बात में उत्तराखंड का किया जिक्र, टिहरी की हेवल नदी के बारे में कहा ये

नक्शेदेखें

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई कलाकारों की प्रस्तुति

साथ ही इस बार के कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ नेपाल के प्रसिद्ध लोकनृत्य, संगीत की शानदार प्रस्तुतियां होंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई कलाकारों की प्रस्तुति इस भव्य कार्यक्रम में रहेगी और यह सभी आकर्षण का केंद्र रहेंगे I इस राजकीय मेले में पदमश्री सम्मान से अलंकृत कुछ अतिथियों को भी निमंत्रण दिया गया हैं एव उन्होंने समिति अपने विशेष सम्मान से सम्मानित करेगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News