Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी : डीएम ललित मोहन रयाल ने गौलापार ने की धान कटाई की शुरूवात,किसानों का बढ़ाया हौसला…

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जगतपुर गौलापार क्षेत्र का भ्रमण कर खेत में पहुंचकर धान कटाई की शुरुआत की और किसानों से सीधा संवाद किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। किसानों के अथकल परिश्रम से ही देश के हर नागरिक के लिए अन्न की व्यवस्था सुनिश्चित होती है उन्होंने कहा कि वर्तमान में शरद ऋतु में धान कटाई का कार्य पूरे जोरों पर चल रहा है। खेतों में किसानों की मेहनत और खुशहाली देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कामना की कि हमारे अन्नदाता किसान सदैव समृद्ध और खुशहाल जीवन जिएं।जिलाधिकारी रयाल ने इस दौरान किसानों से उनकी फसल, उपज, समर्थन मूल्य और कृषि से संबंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को किसानों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए।इस दौरान नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, कानूनगो रमेश चंद, सांख्यिकी निरीक्षक एम एस डागी, राजस्व उपनिरीक्षक संजय तिवारी, नैंसी राणा, खेत स्वामी, व ग्राम प्रधान, एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  सड़क दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती से मिले संगठन के पदाधिकारी

More in Uncategorized

Trending News