Connect with us

Uncategorized

सड़क दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार अजय उप्रेती से मिले संगठन के पदाधिकारी

प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक सहित पदाधिकारियों ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

हल्द्वानी पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड के नैनीताल जिलाध्यक्ष अजय उप्रेती सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। वर्तमान में उनका उपचार चल रहा है। सोमवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक, उपाध्यक्ष डॉ. मदन मोहन पाठक सहित महासंघ के कई पदाधिकारी उनका हालचाल जानने गोपीपुरम, हल्दूचौड़ स्थित उनके निवास पर पहुंचे।

इस दौरान पदाधिकारियों ने अजय उप्रेती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अजय उप्रेती जल्द स्वस्थ होकर पुनः अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय होंगे।

इस अवसर पर पत्रकार देवेंद्र भंडारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी मामला: सीबीआई की एंट्री और नार्को टेस्ट का कानूनी पेंच

More in Uncategorized

Trending News