Uncategorized
टनकपुर में लव जिहाद: पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती, धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता-विनोद पाल
पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, एसपी चम्पावत ने की मामले की पुष्टि
टनकपुर – जनपद चम्पावत के टनकपुर कोतवाली क्षेत्र से लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत ने मामले की पुष्टि की है।
पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28.09.2026 को पीड़िता ने कोतवाली टनकपुर में लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। आरोप है कि आरोपी ने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर स्वयं को हिन्दू बताते हुए युवती से दोस्ती की और शारीरिक संबंध बनाए।
प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब उसे आरोपी की वास्तविक पहचान की जानकारी हुई तो आरोपी द्वारा उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने एवं निकाह करने के लिए दबाव बनाया गया। साथ ही उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी चम्पावत के निर्देश पर कोतवाली टनकपुर पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की। विवेचना के क्रम में साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त: निषाद खान पुत्र नसीब हुसैन, निवासी मनिहारगोठ, टनकपुर, उम्र 22 वर्ष
पुलिस टीम: उ0नि0 गुरविन्दर कौर, हे0कानि0 नवीन्द्र मेहरा, कानि0 हितेन्द्र वर्मा, म0कानि0 शोभा शर्मा
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है तथा विवेचना जारी है।






