Connect with us

Uncategorized

वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड से 30 लोगों की मौत, आज भी अलर्ट

एक बार फिर प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। माता वैष्णो देवी रूट पर के अर्धकुंवारी इलाके में लैंडस्लाइड होने के करीब 30 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। कई स्थानों में यात्री के फंसे हुए है। राहत बचाव के लिए टीमें कार्य में लगी हुई है।श्री माता देवी श्राइन बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं के लिए चेतावनी जारी की गई है। लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए कहा गया कि मौसम के सही होने पर ही यात्रा का प्लान बनाए। आज भी जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने 30 लोगों के मौत की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि, “जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा जम्मू के चनैनी नाला में एक कार गिरने से तीन लोग बह गए। लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी है। रविवार से लगातार हो रही बारिश के चलते जम्मू की सड़कें और पुल को नुकसान हुआ है। जिससे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए।आज भी जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट जारी(weather jammu) किया गया है। इसके अलावा जम्मू का देश से सड़क और रेल संपर्क भी पूरी तरह से टूट गया है। बीती रात भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लोगों से घरों से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी थी। तवी, चिनाब, उज्ज आदि नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।तवी नदी पर बना भगवतीनगर पुल की एक लेन धंस गई है। तो वहीं इसी नदी पर बने दो अन्य पुलों से आवाजाही बंद कर दी गई है। बताते चलें कि कठुआ के पास पुल घंस गया था। जिससे जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय पर पहले से ही यातायात प्रभावित थी।विजयपुर में एम्स के निकट स्थित देविका पुल भी बह गया है। सड़क यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सांबा में सेना ने सात लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। जम्मू संभाग के सभी स्कूल-कालेजों में 27 अगस्त को छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

More in Uncategorized

Trending News