Connect with us

Uncategorized

भाजपा नेता अंशु पांडे ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज को दी दीपावली की बधाइयां

कोटाबाग। सोमवार को दीपावली के पावन पर्व पर कोटाबाग के सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता अंशु पांडे ने हल्द्वानी स्थित पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर जाकर उन्हें श्री राम की चुनरी भेंट एवं मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं दी, उसी के साथ नैनीताल सांसद अजय भट्ट एवं हल्द्वानी मेयर गजराज बिष्ट को भी दीपावली पर की ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। भगत सिंह कोश्यारी ने अंशु पांडे को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया, तो वहीं अजय भट्ट ने क्षेत्र में विकास कार्यों में सहयोग करने की बात कही। अंशु पांडे ने कोटाबाग के सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली पर सावधानी से पटाखे का प्रयोग करते हुए धूम धाम से दीपावली पर्व मनाने की अपील की, इस दौरान उनके साथ कालाढूंगी के भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश नैनवाल भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के आवासों में चोरी, नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान ले उड़े चोर, सुरक्षा पर उठे सवाल

More in Uncategorized

Trending News