Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

11 साल के भाजपा राज में 8 मुख्यमंत्री, विकास शून्य,बेरोजगारी चरम पर: जोध सिंह

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोध सिंह बिष्ट ने कहा कि 21 साल के युवा उत्तराखंड में 11 साल तक भाजपा ने राज किया, जबकि कॉंग्रेस को 10 ही साल मिले। कांग्रेस के दो शासनकाल में राज्य का समग्र एवं संतुलित विकास हुआ। उन्होंने कहा कि 11 साल में भाजपा ने 8 मुख्यमंत्री दिए, विकास शून्य के बराबर, बेरोजगारी चरम पर पहुँची। उन्होंने कहा वर्ष 2017 में भारी बहुमत वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में न तो आज तक राजधानी का मसला हल हुआ और न हीं परिसंपत्तियों का सही तरीके से बंटवारा हुआ।
श्री बिष्ट मंगलवार को यहां कांग्रेस पार्टी के कैंप कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से बेरोजगारी,महंगाई चरम पर है। जबकि पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार के समय बेरोजगारी मात्र तीन प्रतिशत थी। आज बेरोजगारी 23 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है।


उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों का बुरा हाल है। स्वास्थ सेवाएं लड़खड़ा चुकी हैं। कोरोना के बाद प्रदेश में लगभग 5 लाख युवा नौकरी छोड़ बेरोजगार घर बैठे हुए हैं। इसी तरह राज्य दिन प्रतिदिन कर्ज की ओर बढ़ता जा रहा है। डबल इंजन की सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा 21 साल के उत्तराखंड में लगातार 11 साल तक सत्ता का सुख भोगने वाली भाजपा सरकार उत्तराखंड का भला नहीं कर पायी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2022 में कांग्रेस 50 से अधिक सीट लाकर सरकार बनायेगी। सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में स्थायी राजधानी गैरसैंण का मसला हल किया जाएगा और पहली बैठक में देवस्थानम बोर्ड को खारिज किया जायेगा। युवाओं को रोजगार देने के लिए स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जायेगा। स्थानीय उत्पादनों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसी तरह राज्य की मूलभूत समस्याएं को प्रार्थमिकता से हल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद राज्य का समग्र एवं संतुलित विकास होगा। श्री बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार ने हाल ही में जो परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर वाह वाही लूटने का प्रयास किया है कांग्रेस उसकी निंदा करती है।

यह भी पढ़ें -  त्यौहार से पहले LPG ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 633 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर


उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर त्रिवेंद्र सरकार ने जो काम किए थे उन्हीं को धामी सरकार अमलीजामा पहनाने का काम कर रहे हैं और जुमली घोषणाएं कर समय बिता रहे हैं। श्री बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह धामी सरकार ने अब तक चारों तरफ घोषणाओं की झड़ीयां लगाई है। जबकि धरातल पर कुछ भी काम नहीं किया। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया व पूर्वप्रधान महेशानंद आदि उपस्थित थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News