Connect with us

उत्तराखण्ड

संकुल मुन्दोली में मैथ्स विजार्ड में आरूषी और स्पैल जीनियस में प्राची ने किया प्रथम स्थान हासिल।

चमोली (देवाल)। छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समग्र शिक्षा द्वारा समय समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न की जाती हैं इन्हीं कार्यक्रम में देवाल ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री योगेंद्र सेमवाल जी के दिशा निर्देश में सीआरसी मुन्दोली शिव सिंह फर्स्वाण जी द्वारा अपने संकुल में प्रत्येक विद्यालय से चयनित दो चयनित छात्र छात्राओं का संकुल स्तर पर प्रतियोगिता सम्पन्न की गई। कार्यक्रम की शुरूआत श्री एल आर टम्टा जी द्वारा किया गया। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में आरूषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में प्राची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा अन्य सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भी अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सीआरसी श्री एल आर टम्टा, श्री रमेश चंद्र जोशी, श्रीमती महादेवी रावत जी , श्रीमती आशा दुग्ताल, श्री इन्द्र सिंह बिष्ट, श्री त्रिलोक सिंह रावत, श्री रमेश चंद्र जोशी श्री आनन्द सिंह गड़िया, श्री बलवन्त प्रसाद जी ने प्रतियोगिता सम्पन्न करवाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  महिला अफसर की जांच रिपोर्ट करेगी थप्पड़ कांड का पर्दाफाश

More in उत्तराखण्ड

Trending News