Connect with us

उत्तराखण्ड

CM धामी ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए 2 ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो मोबाइल मेडिकल यूनिट ‘आरोग्य रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह पहल पर्नोड रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन के CSR कार्यक्रम के तहत टीएसएल फाउंडेशन द्वारा की गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना जरूरी है। इन यूनिट के माध्यम से लोगों को उनके आसपास ही प्राथमिक इलाज और स्वास्थ्य परामर्श मिलेगा।इन मोबाइल यूनिट में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, फार्मासिस्ट और जरूरी दवाओं की व्यवस्था है। इससे लोगों को प्राथमिक और निवारक स्वास्थ्य सेवाएं, बीमारी की शुरुआती पहचान और समय पर परामर्श मिलेगा, साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सरकारी प्रयासों के साथ कॉर्पोरेट और सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है।इस मौके पर खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट, पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल सिंह शाही, सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव मनमोहन मैनाली, पर्नोड रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन की सीनियर डायरेक्टर (CSR) अनंतिका सिंह, टीएसएल ग्रुप के सीईओ साहिल अरोड़ा और डायरेक्टर आदेश गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बदले छह IAS अफसरों के विभाग, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

More in उत्तराखण्ड

Trending News