Connect with us

Uncategorized

उत्तरकाशी की क्षतिग्रस्त सुरंग में फंसे पुष्कर के घर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट – विनोद पाल

टनकपुर – उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों में शामिल जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र के ग्राम छीनीगोठ निवासी पुष्कर सिह ऐरी का अपने घर टनकपुर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार देर शाम पुष्कर टनकपुर पहुंचे। पीलीभीत चुंगी पर स्थानीय लोगों ने फूल मालाएं पहना कर उनका जोरदार स्वागत किया। साथ ही जबरदस्त आतिशबाजी करते हुए पुष्कर की सकुशल घर वापसी पर खुशी जताई। इसके अलावा पुष्कर के घर पहुंचने पर ग्राम छीनीगोठ के निवासियों ने भी पुष्कर के

घर वापसी पर खुशी जताई और उनका स्वागत किया। अपने पुत्र के सकुशल घर आने पर पुष्कर के माता पिता काफी भावुक दिखे और उनकी आंखे नम हो गईं। इस मौके पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के कर्मचारी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा जिला महामंत्री पूरन महरा, एबीवीपी के पूर्व प्रदेश सह मंत्री नितिन मंगला, निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष टनकपुर राजेंद्र सिंह आदि ने पुष्कर के द्वारा 17 दिनों तक दिखाए गए साहस की सराहना करते हुए उनको शुभकामनाएं दी। वही इस अवसर पर पुष्कर के माता-पिता ने अपने कुल देवी देवताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। घर पहुंचे पुष्कर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घर से दूर रहने पर बुरा लगता है। इस बार ऐसा लग रहा है की बहुत दिनों बाद आया हूं।
मैं अपने परिवार के साथ हूं इसके लिए मैं मुख्यमंत्री धामी का आभार मानता हूं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में वन संरक्षण एवं जल संचयन के लिए महिलाओं की अनोखी पहल, कोट गांव में चाल-खाल में जमा किया 1 लाख लीटर पानी

More in Uncategorized

Trending News