Connect with us

Uncategorized

द्रोणागिरी ट्रैक पर गए एक पर्यटक की मौत, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

DEAD BODY

द्रोणागिरी ट्रैक पर गए एक पर्यटक की मौत हो गई। अचानक से पर्यटक की तबीयत बिगड़ी और रात में उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिस कारण वो चल-फिर भी नहीं पा रहा था। अगली सुबह उसकी मौत हो गई।

द्रोणागिरी ट्रैक पर गए एक पर्यटक की मौत

द्रोणागिरी ट्रैक पर गए केरल के एक पर्यटक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक 22 सितंबर को चार पर्यटकों का दल द्रोणागिरी के बागणी ग्लेशियर की ट्रैकिंग के लिए गया था। लेकिन ट्रैक से लौटते वक्त एक सदस्य अमल मोहन (35) निवासी पूवाथिकल हाउस इडडुकी केरल की मौत हो गई।

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को ट्रैकर्स द्रोणागिरी पहुंचे। इसके अगले दिन 24 को वो सभी बागणी बेस कैंप पहुंचे और अगले दिन 25 सितंबर को अरुड़ में बेस कैंप पहुंचे। इसके अगले दिन शाम को बागणी बेस कैंप वापस आने के दौरानर अमल मोहन की तबीयत बिगड़ गई और उसे सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। जिसके बाद वो चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गया। 27 सितंबर को उसकी मौत हो गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का चुनावी मंथन तेज, मदन कौशिक ने संभावित दावेदारों के साथ की बैठक

More in Uncategorized

Trending News