Connect with us

उत्तराखण्ड

गौरीकुंड मार्ग पर हादसा : दुकान के ऊपर पेड़ गिरने से पिता की मौत, बेटा घायल

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर सुबह तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। दुकान के ऊपर पेड़ गिरने से दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त जो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा घायल हो गया।

.
दुकान के ऊपर पेड़ गिरने से पिता की मौत
हादसा सुबह तीन बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि छौड़ी में पहाड़ी से एक पेड़ आकर गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बनी एक दुकान के ऊपर गिर गया। हादसे में दुकान के अंदर सो रहे विक्रम लाल (58) निवासी अगस्त्यमुनि कि मौत हो गई।

हादसे में बेटा घायल

.
हादसे में विक्रम लाल का बेटा दीपक भी घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  नशे के खिलाफ CM धामी की हुंकार!, उत्तराखंड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

More in उत्तराखण्ड

Trending News