Connect with us

Uncategorized

पूर्व फौजी पिता को कीटनाशक पिलाने के बाद बेटे ने भी गटका कीटनाशक, दोनों ने तोड़ा दम

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर पूर्व फौजी पिता को उसके बेटे ने कीटनाशक पिलाकर मौत के घाट उतार दिया वहीं दूसरी ओर बेटे ने खुद भी कीटनाशक पीकर दम तोड़ दिया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक के मरोडा गांव के निवासी 53 वर्षीय बिगारी सिंह का अपने पिता 85 वर्षीय बख्तवार सिंह के साथ अक्सर पैसों को लेकर विवाद होता रहता था। बिगारी ने पैसों के विवाद को लेकर अपने पिता को कीटनाशक पदार्थ पिलाया और उसके बाद घबराकर खुद भी कीटनाशक घटक लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीण बिगारी को थलीसैंण अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ पर अस्पताल पहुंचने से पहले बिगारी ने दम तोड़ दिया। जबकि बख्तावर की घर पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस प्रशासन द्वारा मौके से कीटनाशक की शीशी समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है।बताते चलें बख्तवार सिंह सेना से रिटायर्ड अधिकारी थे जिनकी पत्नी का करीब एक साल पहले निधन हुआ था। उनका बेटा बिगारी घर पर खेती बाड़ी का काम व मजदूरी करता था। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है। पुलिस ने बिगारी के बेटे मोहन से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पिता और दादा पैसों को लेकर अक्सर झगड़ते रहते थे।

यह भी पढ़ें -  Chamoli Tunnel Landslide: घायल एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, हादसे में मृतकों की संख्या हुई 11

More in Uncategorized

Trending News