Uncategorized
नैनीताल समेत इन जिलों में अलर्ट_पाला बढ़ाएगा ठंड
मीनाक्षी
उत्तराखंड में आने वाले दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पर्वतीय जिलों और मैदानी क्षेत्रों में पाले के कारण ठंड में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गयी है।मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में पाले का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, इन क्षेत्रों में पाला गिरने से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।हालांकि, प्रदेश में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान में थोड़ी वृद्धि हो रही है, लेकिन दिसंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सर्द हवाएं चलने के कारण लोग कंपकंपा रहे हैं और सुबह के समय घना कोहरा और रात को पाला भी परेशान कर रहा है।उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.6°C और न्यूनतम तापमान 4.4°C रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 14.0°C और न्यूनतम 3.1°C दर्ज किया गया, जबकि टिहरी में अधिकतम तापमान 15.0°C और न्यूनतम 3.1°C रहा।कड़ाके की ठंड का असर मसूरी में भी दिखाई दे रहा है, जहां कंपनी गार्डन स्थित झील पर पाले के कारण बर्फ की एक परत जम गई है। इस कारण झील में नाव चलाना भी मुश्किल हो गया। लगभग आधा इंच मोटी बर्फ की परत को तोड़कर नाव संचालन किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं और मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद है। साथ ही पाले के कारण ठंड में बढ़ोतरी के लिए चेतावनी जारी की गई है

