Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

2022 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों लड़ेगी सपा

हल्द्वानी। आगामी विधानसभा 2022 चुनाव को लेकर सपा की तरफ से खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह बात सपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने हल्द्वानी में ऐलान किया।उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ सभी विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारने जा रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो दशकों में उत्तराखंड राज्य में कोई विकास का काम नहीं हुआ कांग्रेस और भाजपा में केवल अपना वर्चस्व बचाने की लड़ाई चल रही है। मुख्यमंत्री बदलते जा रहे हैं और जनता के साथ लगातार धोखा हो रहा है।

सपा जनता को जागरूक करने का काम करेगी। लोगों को भाजपा और कांग्रेस की राज्य में बारी-बारी से सत्ता हासिल करने के सिलसिले को तोड़ने के लिए विकल्प की जरूरत है।उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी स्वास्थ्य शिक्षा और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जनता के बीच में जाएगी और उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दे ही समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र होगा। राजेंद्र चौधरी के मुताबिक उत्तराखंड में जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी दौरा करेंगे जिसको 2022 की विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा सकता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News