Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

दलबल के साथ अमरजीत चड्डा हुऐ भाजपा में शामिल

हल्द्वानी। देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार के द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों एवं डॉ० जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला के द्वारा हल्द्वानी शहर में किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर अमरजीत सिंह चड्डा ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें की अमरजीत सिंह चड्डा 1995 में व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष रहे, 2002 में वह देवभूमि व्यापार मण्डल के प्रदेश महामन्त्री और 2018 में देवी भूमि व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद गुरुद्वारा श्री हरिकिशन देव रामपुर रोड़ हल्द्वानी के अध्यक्ष भी रहे। साथ ही कांग्रेस सरकार में समाज कल्याण विभाग के सदस्य भी रहे। दलबल के साथ चड्डा ने भाजपा की सदस्यता साथ ग्रहण की। इस दौरान पार्टी की सदस्यता डॉ० जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने माल्यार्पण व पटका पहनाकर किया।अमरजीत सिंह चड्डा ने सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि वर्तमान में हल्द्वानी शहर में विकास की गंगा बह रही है जिसका श्रेय डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला के प्रयासों से एवं प्रदेश की डबल इंजन की सरकार के सहयोग से गतिमान है।

उन्होंने कहा विकास कार्य अवरूद्ध न हो इसके लिए हमें भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ० जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला को विजय बनाना होगा। हम सब लोग डॉ० जोगेन्दर पाल सिह रौतेला के लिए एवं भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए सबसे आग्रह करते हैं और हम सब उन्हें विजयी बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। सदस्यता ग्रहण के कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, विधानसभा संयोजक तरुण बन्सल, सह संयोजक हरिमोहन अरोरा, प्रताप बिष्ट, संजय दुम्का, नामित पार्षद मुकेश लवली, नीरज बिष्ट, हिमांशु मिश्रा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News