Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

विवेकानंद विद्या मंदिर में अमृत महोत्सव का आयोजन

दन्या, संवाददाता। विकास खंड धौलादेवी के दन्या विवेकानंद विद्या मंदिर में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मंडल स्तरीय अमृत महोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को सम्म्मनित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग सेवा प्रमुख बसंत तिलारा ने बताया कि क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों द्वारा देश सेवा में अपना अमूल्य योगदान देने के बाद समाज को एकजुट करने व देश के विकास में भी अपनी भूमिका देना अति आवश्यक है। जिससे आने वाली पीढ़ियों को एक देश भक्त सैनिक सम्मान को अपने जहन में रखने की प्रेणा मिले। जिससे देश की एकता,अखंडता व गौरव का परचम दुनिया मे लहराता रहे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट पूरन सिंह ने पूर्व सैनिकों के सम्मान हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आभार व्यक्त किया।
देश की सेवा में बीरगति को प्राप्त सैनिक परिजनों को भी सम्म्मनित किया गया।
खंड कार्यवाहक गिरीश चंद्र फुलारा ने कार्यक्रम की विशेताओं पर प्रकाश डालते हुए देश व समाज के बीच संघ की विशेष अवधारणा है जो देश को एकजुटता के लिए कार्य करता है। इस मौके पर वीजेपी नेता रमेश बहुगुणा,डीके जोशी, गोपाल बिष्ट,लक्ष्मण डसीला, रवि गोश्वामी,हरीश मलारा, कमल जोशी,दयाल पांडे, आनंद राम, पूरन जोशी, दिनेश गैड़ा सहित कई पूर्व सैनिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन मोहन चंद्र पंत ने किया

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  भावनाओं में बहकर रो पड़े उपराष्ट्रपति धनखड़, नैनीताल में मंच पर बिगड़ी तबीयत
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News