Connect with us

Uncategorized

कई साल पुराना पार्क तोड़ने पर स्थानीय लोगों में रोष

मीनाक्षी

रूड़की के लालकुर्ती में पुराना पार्क तोड़ने से नाराज स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। बता दें दि लालकुर्ती में एक पार्क था जिसमें बच्चों के झूलने के लिए झूले और बुजुर्गों के बैठने के लिए बेंच भी डाली हुई थी। इसके साथ ही छायादार पेड़ भी लगे थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कल छावनी परिषद के द्वारा बिना किसी को बताए कई साल पुराने पार्क को ध्वस्त कर दिया गया। पार्क में लगे झूलों को भी हटा दिया गया है और पेड़ों को भी काट दिया गया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि छावनी परिषद इस पार्क को तोड़कर इसमें कॉमर्शियल दुकाने बनाना चाहता है। जिसे क्षेत्र की जनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। गुस्साए लोगों ने पार्क में खड़े होकर जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही दोबारा पार्क का निर्माण कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी कई पीढ़ियां यहां रहती आ रही हैं और कई साल पुराने इस पार्क का बच्चे और बुजुर्गों दोनों को सहारा है। इस संबंध में जब अधिकारियों से जानकारी लेनी चाही तो उन्हें अधिकारियों से भी मिलने भी नहीं दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी कीमत पर पार्क की जगह कॉमर्शियल निर्माण को बर्दाश्त नही किया जाएगा। चाहे इसके लिए बड़ा आंदोलन ही क्यों न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  79वें निरंकारी संत समागम का दूसरा दिन: ‘जागृति’ और एकत्व के संदेश से गूंजा समागम

More in Uncategorized

Trending News