Connect with us

Uncategorized

नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर आए मलुवे बोल्डर की चपेट में आया वाहन,हुआ क्षतिग्रस्त

मीनाक्षी

नैनीताल से हल्द्वानी जाने राष्ट्रीय राजमार्ग में एक वाहन के ऊपर बोल्डर और मलवा गिरने से वो बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गया है।हल्द्वानी रोड में तल्लीताल डांट से लगभग 2 किलोमीटर दूर हनुमानगढ़ के समीप पुराने कूड़ाखड्ड पर हुए इस भूस्खलन में पिकअप पर बोल्डर गिरने से वो पलट गई। क्षेत्र में जगह जगह राजभवन के पीछे की पहाड़ी से बोल्डर गिर गए। इस दौरान, सड़क किनारे खड़ी पिकअप संख्या UK04 CA 2745 पर बड़े छोटे बोल्डर गिर गए। चपेट में आने से बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना देररात की बताई जा रही है, गनीमत ये रही की जब घटना हुई उस वक्त वाहन में कोई मौजूद नहीं था, वार्ना एक बड़ा हादसा हो सकता था। पिकअप चालक अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा कर घर चला गया था। सवेरे आने पर वाहन की हालत देख वो सहम गया और तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। वही राहत बचाव कार्य में लगी जेसीबी से पत्थर और मलवे को हटाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : 190 नशीले इंजेक्शन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

More in Uncategorized

Trending News