Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड : अब गिरधारी लाल का वीडियो वायरल, मंत्री रेखा आर्य पर लगाये 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति के आरोप

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी साहू के बीच विवाद अब और गहरा गया है। मंत्री रेखा आर्य की ओर से पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद अब गिरधारी साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साहू ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए वायरल ऑडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किया गया बताया है।

वीडियो में साहू ने कथित फर्जी तहरीर वापस लेने की अपील भी की। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में भोले बाबा और बंखंडीनाथ बाबा का जिक्र करते हुए कहा कि हिसाब होगा। इसके अलावा उन्होंने मंत्री पर 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साहू ने मुख्यमंत्री से मामले में न्याय दिलाने की गुहार भी लगाई।

पुलिस ने ऑडियो जांच के लिए भेजा

इस विवाद में थाना कैंट में पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुलिस ने विवाद से जुड़े ऑडियो को फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) जांच के लिए भेजा है। ऑडियो की वास्तविकता और उसमें मौजूद आवाज की प्रामाणिकता को लेकर जांच के निष्कर्ष महत्वपूर्ण होंगे।

फिलहाल, गिरधारी साहू की ओर से लगाए गए 210 करोड़ रुपये की संपत्ति और भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में किए गए दावों और ऑडियो की प्रामाणिकता पर जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस पर महेंद्र भट्ट का बयान, बोले- धामी सरकार ने हर स्तर पर की कार्रवाई

More in Uncategorized

Trending News