Connect with us

उत्तराखण्ड

नाराज डिप्लोमाधारियों ने फूंका उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति का पूतला

हल्द्वानी। डिप्लोमा की मान्यता तथा उसमें ट्रेड दर्शाए जाने व स्थाई ऑपरेटर की नियुक्ति की मांग को लेकर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय तथा अशोक लीलैंड कंपनी के खिलाफ धरने में बैठे प्राप्त डिप्लोमाधारियों का आज 22वे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। नाराज युवाओं का कहना है कि कुलपति से डिप्लोमा की मान्यता पूछे जाने पर उनके द्वारा अभद्रता किए जाने से नाराज छात्राओं ने बुद्ध पार्क में कुलपति का पुतला फूंका।

इस दौरान युवाओं ने सरकार को भी चेतावनी देते हुए कहा कि शासन प्रशासन, यूनिवर्सिटी और कंपनी की मिलीभगत से जो भी फर्जीवाड़ा कर उन्हें धरने में बैठने को मजबूर किया जा रहा है, वह अब जल्द ही उग्र आंदोलन का रूप लेगा। उन्होंने कहा कि इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन तथा यूनिवर्सिटी और कंपनी की होगी। पुतला दहन करने वालों में गौरव जायसवाल, भरत नेगी, राकेश पांडे, प्रहलाद सिंह, दीपू सुयाल, प्रकाश कंडारी, दीपक गुप्ता, इंदर सिंह, दर्शन सिंह, दीपक पंगरिया, हिमांशु बिष्ट आदि थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News