Connect with us

Uncategorized

सेंट पॉल विद्यालय में मनाया गया धूमधाम से वार्षिकोत्सव

किच्छा: सेंट पॉल स्कूल में 31 वाँ वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें एस आई नीलम मेहरा ने बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित रही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य फादर अलेक्सांडर मोन्तेरो ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करने के बाद कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नन्हे -मुन्हे बच्चों के द्वारा वंदना, नृत्य, नाटिका द्वारा भव्य मंचन किया। जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर एलेक्सांडर मोन्तेरो ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी अभिभावकों को धन्यवाद दिया।


अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए नन्हे -मुन्ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और शिक्षकों के अथक प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर सिस्टर बसंती, सिस्टर लूसिया, सिस्टर शिल्वी, फादर सौरभ थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दीवाली पर सिख क्यों मनाते हैं बंदी छोड़ दिवस? जानें कैसे 52 हिंदू राजाओं को श्री गुरु हरगोविंद सिंह ने करवाया था आजाद

More in Uncategorized

Trending News