Connect with us

Uncategorized

आनन्दश्री सम्मान की घोषणा,–25 फरवरी को होगा समारोह


हल्द्वानी। वरिष्ठ कथाकार पत्रकार स्व. आनन्द बल्लभ उप्रेती का 11वां स्मृति समारोह 25 फरवरी को होगा। इस बार संगोष्ठी का विषय “हिमालयी संस्कृति और लला जसुली” है। इस बार दिये जाने वाले आनन्दश्री सम्मान के नामों की घोषणा भी कर दी गई है।
आयोजन सचिव डा. पंकज उप्रेती ने बताया कि इस बार उच्च शिक्षा निदेशक डा. सीडी सूंठा, सहायक आयुक्त सेल टैक्स अशोक गर्ब्यांल, सैनिक संगठन बेरीनाग के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डांगी, जन सरोकारों से जुड़े राम सिंह सोनाल, लोक संस्कृति के संरक्षक में अग्रणीय जीवन सिंह सीपाल, फोटो संकलक चन्द्र सिंह सीपाल, प्रोफेसर दीपा गोबाड़ी, पत्रकार भूपेश रावत, विनोद कांडपाल, संदीप मेवाड़ी, मोहन भट्ट, चन्दन बंगारी को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में प्रोफेसर पूर्णिमा भटनागर की पुस्तक का विमोचन भी होना है।
समारोह की तैयारी के लिए आज हिमालय संगीत शोध समिति मुखानी के कार्यालय में धीरज उप्रेती की अध्यक्षता में बैठक भी हुई।

यह भी पढ़ें -  शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर HC का बड़ा फैसला, याचिका निस्तारित कर पुलिस जांच में दखल से किया इनकार

More in Uncategorized

Trending News