Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

कुमाऊँ

आशा शुक्ला को किया डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

हल्द्वानी। समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आशा शुक्ला को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। बता दें कि आशा शुक्ला पर्यावरण संतुलन में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके लिए वह समय-समय पर पौधरोपरण अभियान चलाती रही हैं। उनका मानना है कि पौधरोपण के साथ-साथ रोपित पौधों की देखरेख करना भी सभी का परम कर्तव्य है। इतना ही नहीं वह कात्यानी फाउंडेशन नामक संस्था के माध्यम से कोरोना संक्रमणकाल में जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने में जुटी रही। उन्होंने मास्क, सेनिटाईजर वितरण किया।

सा‌थ ही लोगों को अन्य तरह से भी मदद पहुंचाई। इसके अलावा वह निर्धन बच्चों के पठन-पाठन में भी अपने स्तर से मदद पहुंचाती रहती हैं। जिसे देखते हुए अलहाफिज अकादमी फाॅर कल्चर पीस, लिटरेचर एंड दा आर्ट्स (एजिस्ट) के प्रेसीडेंट फाउंडर ओपर चेयमैन डाॅ मोहम्मद अब्द अल हाफिज और सेफ ओडिशा मेक ग्रीक आवर वर्ल्ड संस्था (इंडिया) ने उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से अलंकृत किया है।

यह भी पढ़ें -  व्यापारीयों ने रामलीला कमेटी के विरुद्ध खोला मोर्चा
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News