Connect with us

Uncategorized

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भारतीय हॉकी टीम ने की अपने नाम, सीएम धामी ने दी बधाई




एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में भारत की टीम ने जीत हासिल की है। फाइनल में भारतीय टीम का सामना चीन से हुआ। चीन को हराकर भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड अपने नाम किया है। स्वर्ण जीतन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है।


एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल भारतीय टीम जीत गई है। फाइनल का मुकाबला भारतीय टीम और चीन की टीम के बीच हुआ। जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। फाइनल मुकाबला चीन के मोकी ट्रेनिंग बेस, हुलुनबुइर में खेला गया। जिसमें भारत ने चीन को 1-0 से हराया।

सीएम धामी ने दी भारतीय हॉकी टीम को बधाई
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 अपने नाम करने पर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें बधाई दी है। सीएम ने एक्स पर लिखा है कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को हरा कर गोल्ड मेडल जीतने पर हार्दिक बधाई। आपकी इस ऐतिहासिक विजय ने प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित किया है। बता दें कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारत ने पांचवी बार अपने नाम किया है

यह भी पढ़ें -  Dehradun के 55 श्रद्धालु फंसे, अंडरपास में जलभराव, बीचों-बीच फंसी टूरिस्ट बस

More in Uncategorized

Trending News