Connect with us

Uncategorized

नैनीताल : फिल्म हनुमान अंश की टीम ने कैंची धाम पहुंच कर नीब करौरी बाबा का लिया आशीर्वाद लिया

फिल्म हनुमान अंश की टीम ने कैंची धाम पहुंच कर नीब करौरी बाबा का लिया आशीर्वाद लिया। फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्य सोमवार को अपनी टीम के साथ कैंची धाम पहुंचे। यहां उन्होंने नीब करौरी बाबा के दर्शन कर मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिल्म की सफलता के लिए बाबा का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान शोभिनव सत्य ने मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह से भी मुलाकात की। फिल्म की टीम ने कैंची धाम में कुछ समय बिताया और मंदिर परिसर की आध्यात्मिक अनुभूति को महसूस किया। शोभिनव सत्य ने कहा कि नीब करौरी बाबा के दरबार में पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक शांति के साथ सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने बाबा से फिल्म की सफलता के साथ ही सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कहानी और कैंची धाम से जुड़े प्रसंगों को लेकर श्रद्धालुओं और फिल्म प्रेमियों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। अभिनेता के कैंची धाम पहुंचने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी चर्चा रही।

यह भी पढ़ें -  राज्यसभा नामांकन का अंतिम दिन, भाजपा के दिनेश आर्य ने किया नामांकन

More in Uncategorized

Trending News