Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुआ कांग्रेस विजय शंखनाद संकल्प जनसभा कार्यक्रम, उमड़ी हज़ारों की भीड़

हल्द्वानी। कांग्रेस की विजय शंखनाथ संकल्प रैली का आयोजन आज यहां रामलीला मैदान में हुआ। इस दौरान जनसभा में पहुंचे लोगों को पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में केवल महंगाई बड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का अफसरशाही पर कोई कंट्रोल नही है। उन्होंने रामलीला ग्राउंड में कहा कि मैं अयोध्या में वापस आया हूं और जिस तरह राम जी ने रावण को हराया था, उसी तरह कांग्रेस भाजपा को २०२२ के चुनावो में मात देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं से नौकरी का वादा किया था लेकिन एक भी कार्य पूरा नहीं किया है। महंगाई में मध्यवर्ग के लोगों की कमर तोड़ दी और सरकार लगातार जनता की आवाज को नजरअंदाज कर रही है।

पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि एनडी तिवारी के नेतृत्व वाली पहली निर्वाचित सरकार ने राज्य के विकास को नया आयाम दिया। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करना तो दूर किसानों की लागत चार गुना बढ़ा दी है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस विजय संकल्प शंखनाद रैली में कांग्रेसियों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावतने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में वापसी के चलते उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव उत्तराखंड व देश की राजनीति में नया इतिहास लिखने वाला है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल : नैनी झील में गिरी महिला, नाव चालक ने इस बचाई जान

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी भाजपा पर महंगाई को लेकर निशाना साधा उन्होंने कहा जो भी विकास कार्य कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में किए थे, उन्हें भाजपा ने रोका है, हमने 32000 सरकारी नौकरियां दी थी लेकिन बीजेपी के कार्यकाल में नौकरियां तो दूर की बात लोगों के हाथ से रोजगार छिन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता व नेता आकर मुझे बताएं कि उन्होंने हमसे ज्यादा सरकारी नौकरियां दी है। अगर ऐसा हो तो मैं राजनीतिक छोड़ने को तैयार हूं।

श्री रावत ने कहा की जनता का विकास करने की बात करने वाली भाजपा सरकार ने केवल अपना विकास किया है। उत्तराखंड के लोगों ने देखा कि किस प्रकार सरकार ने 5 साल से पहले ही तीन मुख्यमंत्री बदले। उन्होंने भाजपा पर वोट की राजनीति का आरोप लगाया और कहा कि जनता को केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसलिए चुनाव से पहले लगातार नौकरियां देने की बातें कही जा रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News