Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

यूकेडी की बैठक में वक्ताओं ने कहा सत्ता में आये तो राज्य को होगा कायाकल्प

हल्द्वानी। उक्रांद युवा प्रकोष्ठ की बैठक में भू-कानून, मूल निवास , रोजगार शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था को लेकर व्यापक चर्चा की गई। कालाढूंगी विधानसभा के छोटी हल्द्वानी क्षेत्र में श्रीमती सुमन जोशी के निवास स्थान पर आयोजित बैठक के दौरान कई महिलाओं व पुरुषों ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने राष्ट्रीय दलों की 20 साल की नाकामियों को जनता के सामने रखा व जनता से अपील की कि 2022 में उत्तराखंड राज्य निर्माण करने वाली क्षेत्रीय पार्टी UKD को इस बार मौका दें।यदि क्षेत्रीय दल की सरकार उत्तराखंड में बनी तो। पहाड़ के ज्वलन्त मुद्दे रोजगार, पलायन, भू-कानून, मूलनिवास जैसे मामले सबसे पहले बनाएं जाएंगे।

सभा के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नैनीताल नारायण सिंह जंतवाल रहे,संचालन रवि वाल्मीकि व उत्तम बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं में महिला नेत्री सुमन जोशी, ज्योति नेगी ने कहा कि राज्य आंदोलन की तर्ज पर अब महिलाओ को यूकेडी के साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा आज शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने की जरूरत हैं। नारायण सिंह जंतवाल ने कहा उत्तराखंड क्रांति दल एक बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा कि यदि यूकेडी सत्ता में आयी तो सिक्किम की तर्ज पर एक घर एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। उक्रांद हल्द्वानी नगर निगम पार्षद रवि वाल्मीकि ने कहा यदि हम सत्ता में आए तो उत्तराखंड को नशा मुक्त प्रदेश बनाएंगे। संगठन सचिव युवा उत्तम सिंह ने कहा की गैरसैण राजधानी बनते ही विकास के द्वार खुल जाएंगे। मूल निवास व भू कानून को लागू करा कर रोजगार व पलायन की समस्या को दूर करना उत्तराखंड क्रांति दल का सबसे पहला काम होगा। यूकेडी युवा जिला अध्यक्ष अशोक बोरा ने कहा कि यदि यूकेडी सत्ता में आई तो महिला सशक्तिकरण प्राथमिकता रहेगी।
सभा मे इस अवसर पर गंगा पांडेय,कंचन जोशी, ममता नेगी, संगीता कत्यूरा, जानकी पांडेय, भुवनेश्वरी पांडेय, मोहानी देवी, ज्योति देवी, गंगा जोशी, मधु गरजोला, मुन्नी पांडेय, हंशी पलड़िया , गंगा पांडेय, देवकी देवी, जनार्दन पांडेय, रमेश बुधलकोटी, सागर, निर्मल, कमल, मोहन पांडेय, हरीश कत्यूरा, किशन जोशी, हरगोविंद बुडलकोटि, जगमोहन जलाल, ज्योति नेगी, गीता पांडेय,रवि वाल्मीकि, भुवन जोशी, सुशील उनियाल , दिनेश भट्ट, अशोक बोरा, उत्तम सिंह बिष्ट, आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  पर्यावरण संरक्षण समिति नें चलाया विशेष सफाई अभियान, स्वच्छता सफाई के प्रति ली गयी शपथ
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News