Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बनबसा और टनकपुर में आगमन से पहले कांग्रेस पूर्व विधायक को पुलिस नें नज़रबंद कर लिया हिरासत में।


रिपोर्ट- विनोद पाल
टनकपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत टनकपुर और बनबसा आगमन से पहले शुक्रवार सुबह पुलिस प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पार्टी कार्यालय में नजरबंद करने के बाद हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार पूर्वाह्न 11:25 बजे बनबसा के गुदमी ग्राम पहुंचे, जहां उन्होंने लैंडपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा निर्माणाधीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
बनबसा में परियोजना के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शारदा कोरिडोर के शिलान्यास के लिए टनकपुर पहुंचे।
नजरबंदी और हिरासत की कार्रवाई पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार जनता की आवाज से डर गई है। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान पूरा माहौल कर्फ्यू जैसा बना दिया जाता है। कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्वक पार्टी कार्यालय में बैठे थे, जिन्हें जबरन उठाकर ले जाया गया।”
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हो रही है और जनता के असली सवालों से बच रही है।






















