Connect with us

Uncategorized

Global Investors Summit से पहले धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि, ढाई लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य किया हासिल

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले धामी सरकार को बड़ी उपलब्धि हासिल की है। धामी सरकार ने ढाई लाख करोड़ के निवेश के लक्ष्य को हासिल कर लिया है।

समिट से पहले धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आगाज अब से कुछ ही देर में होने वाला है। समिट से पहले धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि धामी सरकार ने ढाई लाख करोड़ के निवेश के लक्ष्य को हासिल किया है। सरकार ने तीन लाख करोड़ से अधिक के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

आज होगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज
उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की उम्मीदों के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज आगाज हो रहा है। इनमें निर्माण क्षेत्र, टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से जुड़े 16 प्रोजेक्ट शमिल हैं। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का उद्घाटन करेंगे।

देहरादून पहुंचे पीएम मोदी
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री देहरादून पहुंच गए हैं। कुछ ही देर मे पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। आई. एम.ए से कार्यक्रम स्थल तक संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री का स्वागतकिया जा रहा।

Ad
यह भी पढ़ें -  भगवानपुर में जाम पर भड़के विधायक फुरकान, JCB से बंद रास्ते को खुलवाया

More in Uncategorized

Trending News