Uncategorized
बड़ी खबर – कुमाऊं के 1313 उपनल कर्मचारी को जल्द मिलेगा वेतन
मीनाक्षी
कुमाऊं क्षेत्र में छह जिलों के सरकारी विभागों में तैनात 1313 उपनल कर्मचारियों को अप्रैल से वेतन नहीं मिला है। उनकी समस्या का शीघ्र समाधान होने की संभावना है। शासन की ओर से इनकी सूची जारी कर शीघ्र वेतन आहरण करने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मियों की वेतन की धनराशि 2.78 करोड़ है। सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने शासनादेश जारी करते हुए सैनिक कल्याण अनुभाग से उपनल कर्मचारियों का वेतन शीघ्र जारी करने को कहा है। जिससे उपनलकर्मियों को राहत मिल सकती है। नैनीताल जिले में ही वर्तमान समय में 650 से अधिक उपनलकर्मी स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं।जो लंबे समय से वेतन के लिए जूझ रहे हैं। छह जिलों के कर्मी वेतन को लेकर लगातार शासन से मांग कर रहे हैं। इसके अलावा गढ़वाल मंडल में 983 उपनल कर्मी हैं, जिन्हें वेतन का इंतजार है।



