Connect with us

उत्तराखण्ड

युवाओं के लिए बड़ी खबर, आइटीबीपी में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

देहरादून। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में कॉन्सटेबल जीडी (स्पोर्ट्सपर्सन) के लिए वैकेंसी निकली है। एप्लीकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च 2023 है।

एप्लीकेशन करने के लिए उम्मीदवारों को आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाना होगा। इस भर्ती के तहत कुल 71 पदों को भरा जाएगा।आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम सीमा18 साल और अधिकतम सीमा 23 साल रखी गई है। आयु की गणना 21 मार्च 2023 से की जाएगी।

वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एससटी, फीमेल और एक्स सर्विसमैन को आवेदन शुल्क नहीं देना है।

कॉन्सटेबल जीडी (स्पोर्ट्सपर्सन) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा स्पोर्ट्स के लिए कुछ योग्यता चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News