Connect with us

Uncategorized

यूकेडी में बड़ा सियासी झटका!, एक और नेता ने छोड़ा साथ, आखिर क्यों दिया इस्तीफा?

ukd

उत्तराखंड क्रांति दल यानी यूकेडी को बड़ा सियासी झटका लगा है। अब पार्टी के एक और नेता ने साथ छोड़ दिया है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) कुलदीप सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है। साथ ही इस्तीफा पत्र भी शेयर किया है।

यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने दिया इस्तीफा

कुलदीप सिंह रावत ने अपने इस्तीफे में इसकी वजह भी बताई। उन्होंने लिखा कि वो व्यक्तिगत व संगठनात्मक कारणों से तत्काल प्रभाव से केंद्रीय उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाए। साथ ही उन्हें उनके पद की जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए।

इस्तीफे का पत्र किया सार्वजनिक

उन्होंने अपने पत्र में ये भी लिखा कि अपने कार्यकाल के समय उन्होंने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप पूरी निष्ठा से काम किया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभाई। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी वो उत्तराखंड और जनहित से जुड़े मुद्दों के प्रति प्रकिबद्ध रहेंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट से चर्चाएं तेज

इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई। हालांकि उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे के विस्तृत कारणों का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने इस्तीफे को लेकर व्यक्तिगत और संगठनात्मक कारणों का हवाला दिया।

इससे पहले दो बड़े नेताओं पर पार्टी ने की थी कार्रवाई

मालूम हो कि कि 20 जुलाई को यूकेडी ने केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी को भी उनके पद से हटा दिया था। इसके साथ ही अनुशासनहीनता के आरोप में सेवानिवृत्त कैप्टन राकेश ध्यानी को छह साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया था। वहीं, अब युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष का खुद इस्तीफा देना आने वाले चुनाव के लिए पार्टी के लिए झटका साबित हो सकता है।

More in Uncategorized

Trending News