Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ताड़ीखेत में भाजपा जिला कार्यालय का किया गया विधिवत उद्‌घाटन

रानीखेत। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर जिला-रानीखेत में भाजपा जिला कार्यालय का विधिवत उद्‌घाटन ताड़ीखेत में किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बलवन्त सिंह भौर्याल सहित जिला-सह प्रभारी शिव सिंह बिट, जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में सर्वप्रथम पार्टी का झंडा फहराकर जिला कार्यालय का सम्पूर्ण मत्रोचार के साथ रिबन काटकर उद्घाटन किया गया। उसके बाद प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन समस्त कार्यकर्ताओं ने लाइव देखा व सुना गया। मुख्य अतिथि द्वारा समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं केन्द्र व राज्य सरकार की योजना हो को जन जन तक पहुंचने कार्य करने हेतु आवाहन किया गया।जिसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष बलवन्त सिंह भौर्याल ने रानीखेत में स्थानीय अल्का होटल में एक पत्रकार वार्ता कर बताया कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार हर क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। हमारे कार्यकर्ता हर बुथ व मंडल स्तर पर बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। जिससे भाजपा से हर तबके का युवक जुड़ते जा रहा है। इस अवसर पर जिला-सह प्रभारी शिव सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक महेश नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, जिला महामंत्री विनोद भट्ट व पूरन रजवार, मंडल अध्यक्ष ताड़ीखेत मुकेश पाण्डे, मंडल अध्यक्ष बिनसर महादेव राम सिंह रावत, मंडल महामंत्री रमेश खनायत, ग्राम प्रधान तौड़ा मंजीत भगत, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद रावत, जिला उपाध्याय ध्यान सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य सोनू फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्य धनसिंह रावत, बिमला रावत, मदन रावत, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र आर्या, केलाश उप्रेती, गिरीश भगत, विमल भट्ट, धनश्याम भट्ट, मंडल महामंत्री उमेश पन्त, विधायक प्रतिनिधि ललित मेहरा, प्रकाश कुवार्बी, भावना पालीवाल सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने दशहरा महोत्सव तामली तल्लादेश में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ, धाकड़ धामी बोले लैंड जिहाद,लव जिहाद एवं धर्मांतरण पर लेंगे कठोर निर्णय

रिपोर्ट – बलवन्त सिंह रावत

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News