Connect with us

Uncategorized

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उमेद सिंह बिष्ट का निधन: 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नैनीताल जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उमेद सिंह बिष्ट का बुधवार शाम निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। परिजनों के अनुसार, शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारों, व्यापारिक संगठनों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के जैंती विकासखंड अंतर्गत उडियारी गांव के निवासी उमेद सिंह बिष्ट वर्तमान में हल्द्वानी के ईको टाउन में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। वह हल्द्वानी मंडी के जाने-माने आढ़ती और शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों में गिने जाते थे। व्यापारी जगत और स्थानीय लोगों के बीच वह सम्मानपूर्वक ‘सेठ जी’ के नाम से पहचाने जाते थे। वह अपने पीछे दो पुत्रों—भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट व संजय बिष्ट—और तीन पुत्रियों सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
नेताओं व व्यापारियों ने जताया गहरा शोक, गुरुवार सुबह 10 बजे होगी अंत्येष्टि
उनके निधन पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं पारिवारिक सदस्य लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, जिला महामंत्री रंजन बर्गली सहित अनेक राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों और व्यापारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह रानीबाग स्थित पवित्र चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  ‘शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया…’, राज्यसभा में भड़के खरगे, नड्डा ने दे दिए जांच के आदेश

More in Uncategorized

Trending News