Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

उत्तराखण्ड

बीजेपी ने विरोधी गतिविधियों में लिप्त 13 पदाधिकारियों व सदस्यों को दिखाया बाहर का रास्ता

भाजपा खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां देहरादून महानगर में बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में 13 पदाधिकारियों व सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इनमें धर्मपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी वीर सिंह पंवार और कैंट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे दिनेश रावत का भी नाम शामिल है।

देहरादून महानगर की कुछ सीटों पर काफी समय से भाजपा में विरोध के स्वर गूंज रहे हैं। कुछ सीटों पर तो भाजपा में बगावत भी खुलकर सामने आ रही है। ऐसे में भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न क्षेत्रों के 13 पदाधिकारियों व सदस्यों को पार्टी से निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से कुछ पदाधिकारी और सदस्य पार्टी के खिलाफ कार्य कर रहे थे। कई बार उन्हें आगाह किया गया, लेकिन वे नहीं माने। भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद विरोध और बढ़ गया था। कुछ ने तो खुली बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल भी ठोकी है। ऐसे में महानगर भाजपा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
इन्हें दिखाया बाहर का रास्ता
पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीर सिंह पंवार, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता दिनेश रावत, मंडल मंत्री अबल सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा सदस्य सौरभ उनियाल, बूथ अध्यक्ष सूरज मेहरा, पूर्व महानगर सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, मंडल महामंत्री विनोद रावत, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश उनियाल, सदस्य उमेश पुंडीर, सदस्य राजन पंवार और पूर्व जिला महामंत्री गजेंद्र पंवार।

यह भी पढ़ें -  ड्राइवर को आया हार्ट अटैक तो महिला ने गाड़ी चलाकर बचा दी यात्रियों की जान
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News