Connect with us

उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, बग्वालीपोखर,मेल्टा, मल्ली मिरई मोटर मार्ग,

बगवालीपोखर, मेल्टा, मल्ली मिरई मोटर मार्ग की दुर्दशा का आखिर जिमेदार कौन, 2 साल में ही सीसी सड़क में दिखने लगी सरिया

अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय अल्मोड़ा को जोड़ने वाली द्वाराहाट,चौखुटिया क्षेत्र की एक मात्र लाइफ लाइन रोड बगवालीपोखर, मेल्टा, मल्ली मिरई आज बदहाल स्थिति का शिकार है। पीएमजीसीए द्वारा निर्माण की गई रोड जिस पर लगभग 2 वर्ष पूर्व Ncpc द्वारा डामरीकरण किया गया था उसकी घटिया निर्माण की पोल खुल गई है और जनता के बीच भारी आक्रोश है।

क्षेत्रीय विधायक माननीय मदन सिंह बिष्ट जी द्वारा अपने गृह क्षेत्र की उक्त रोड का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभाग को सड़क की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए।उक्त रोड के कौचवे, साइड वाल, सोलिंग और डामरीकरण में घटिया सामग्री का प्रयोग होना प्रतीत होता है ।

निश्चित रोड भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गई। सड़क में जिस प्रकार से लोहे की सरिया बाहर निकली हुई है वो कभी भी बड़ी दुर्घटना को बुलावा दे सकती है।मेरा सभी वाहन चालकों और ड्राइव करने वाले नागरिकों से अनुरोध है कि सुरक्षा के साथ आवागमन करे।यदि एक माह के भीतर संबंधित विभाग द्वारा रोड की स्थिति में सुधार नही लाया गया तो फिर माननीय विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गण मल्ली मिरई मोटर मार्ग पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य रहेगें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आज उत्तराखंड पहुंचेंगे अमित शाह, राज्य स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

More in उत्तराखण्ड

Trending News